fbpx
rail newsचंदौली

Chandauli News : जनप्रतिनिधियों ने यात्री सुविधाओ को विकसित करने पर दिया जोर, रेलवे अधिकारियों को दिए अहम सुझाव

चंदौली। पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल की मंडल संसदीय समिति  की बैठक शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में हुई। इसमें डीडीयू मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसद व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने रेलवे में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को अहम सुझाव भी दिए। रेलवे अधिकारियों ने इन सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में सांसदगण ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में अपने सुझाव दिए। आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया। बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके पूर्व महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने सांसदगण एवं उनके प्रतिनिधियों का स्वागत किया। महाप्रबन्धक ने ने मंडल में यात्री सुविधा, आधारभूत संरचनाओं के विकास आदि के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं नई परियोजनाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। कहा कि यात्री सुविधा की दिशा में कार्य करते हुए स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध करायी गयी है। इसी कड़ी में 92 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य जारी है। इनमें डीडीयू मंडल के 15 स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने हेतु गया स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के भी स्टेशन पुनर्विकास डीपीआर तैयार की जा रही है। मीटिंग में सासाराम सांसद छेदी पासवान, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि अनिल तिवारी, अश्विनी कुमार चौबे के प्रतिनिधि जयप्रकाश चौबे, काराकाट के सांसद महाबली सिंह के प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, गया के सांसद विजय कुमार के प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा, सांसद (राज्य सभा) दर्शना सिंह के प्रतिनिधि शेषनाथ सिंह उपस्थित रहे

 

Back to top button