fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का विरोध, पूर्व सांसद रामकिशुन को टिकट देने की मांग, कार्यकर्ता बोले, जो हमें नहीं जानता वो मंजूर नहीं

चंदौली। लोकसभा का टिकट मिलने के दो दिन बाद ही सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का विरोध शुरू हो गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय के चकिया तिराहे के समीप एकत्र होकर विरोध जताया। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को टिकट देने की मांग की। कार्यकर्ता बोले, जो हमें जानता, पहचानता नहीं और न ही हमारे सुख-दुख में शामिल होता है। गैरजनपद के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने से कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रामकिशुन को टिकट देने की मांग की।

 

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमनाथ तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद की प्रतिमा के समीप इकट्ठा हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से गुजारिश करता हूं कि चंदौली संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी पर पुन विचार करें। स्थानीय व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को पार्टी चंदौली से प्रत्याशी बनाए। कमलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा से वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया है। वीरेंद्र सिंह न जिले के रहने वाले हैं और न ही हम लोगों को जानते और पहचानते हैं। हम लोगों के सुख-दुख में कभी शामिल नहीं हुए हैं। वहीं रामकिशुन यादव हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में शामिल रहते हैं। वे दो बार विधायक व एक बार सांसद रह चुके हैं। ऐसे में पार्टी को उन्हें ही प्रत्याशी बनाना चाहिए। विरोध करने वालों में बबलू सिंह, प्रेम तिवारी, नंदलाल प्रजापति, मंगल सिंह यादव, कमलेश यादव, सचिन सोनकर, विवेक बाबा, सुनील यादव, रमेश, कैलाश, रत्नलाल, अमित यादव, लालू यादव, लल्ला, सोनू कुमार, पवन यादव, अजीत यादव, सोनू कन्नौजिया,  विनीत कुमार, गोलू सोनकर, संजय शर्मा, अनीश कुमार यादव,  गौतम यादव, धनंजय यादव गप्पू, नंदू यादव, आसिफ खान, अल्ताफ अंसारी, मोहम्मद सैफ, विशाल यादव शूटर, रोहित बिना, संदीप यादव आदि शामिल रहे।

 

Back to top button