fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गए जेल

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के बराव गांव के पूर्व प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रह चुके घनश्याम पांडेय को इलिया पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधान की पत्नी ने शनिवार को थाने में प्रताड़ना सहित विभिन्न गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने धारा 323, 377, 504, 506 और 498ए के तहत मुकदमा दर्ज किया। रविवार को आरोपित को बराव गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। पारिवारिक विवाद में पत्नी की ओर से दी गई तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर घनश्याम पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!