fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

चंदौली के चहनियां क्षेत्र में निकला चुनावी काफिला देखकर हैरान रह गए लोग

चंदौली। पंचायत आरक्षण जारी होने के बाद कुछ दावेदारों की बाछें खिल गईं हैं तो कुछ के चेहरे लटक गए हैं। जिनके मन मुताबिक आरक्षण आया है वे  खुलकर मैदान में उतर चुके हैं। खासकर जिला पंचायत सदस्य पद की सीट के लिए जोर आजमाइश कुछ अधिक ही देखने को मिल रही है। दावेदार धनबल और बाहुबल का प्रदर्शन करने से नहीं चूक रहे। सोमवार को चंदौली जिले के चहनियां क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित उम्मीदवार की ओर से निकाला गया काफिला चर्चा का विषय बना रहा। चहनियां सेक्टर नंबर चार से ताल ठोंक रहे गोपाल सिंह बबलू एक दर्जन के अधिक लग्जरी वाहनों के साथ खुद खुले वाहन में निकले तो देखने वाले भी हैरान रह गए। हालांकि यह सेक्टर महिला के लिए आरक्षित है। बबलू सिंह के परिवार का कोई सदस्य यहां से चुनाव लड़ेगा।
धनबलियों और बाहुबलियों ने पंचायत चुनाव को भी रोचक बना दिया है। खासकर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई प्रभावशाली लोग मैदान में हैं। आरक्षण जारी होने के बाद कई नए चेहरे भी एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। संभावित प्रत्याशियों के प्रचार का तरीका लोक सभा और विधान सभा चुनाव को भी मात दे रहा है। अभी आचार संहिता लागू नहीं है इसलिए प्रत्याशी जुलूस और काफिला निकालने से गुरेज नहीं कर रहे। चहनियां सेक्टर चार में गोपाल सिंह बबलू एक दर्जन से अधिक वाहनों के साथ क्षेत्र में निकले तो लोग देखते ही रह गए।

चंदौली में जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की स्थिति

आरक्षण सूची के अनुसार धानापुर ब्लाक में सेक्टर एक, दो, तीन और चार अनारक्षित यानी सामान्य हैं। चहनियां सेक्टर एक अनुसूचित महिला, सेक्टर दो महिला, सेक्टर तीन अनारक्षित और सेक्टर चार महिला के लिए आरक्षित है। सकलडीहा सेक्टर एक अनारक्षित, सेक्टर दो ओबीसी महिला, सेक्टर तीन महिला, सेक्टर चार अनुसूचित जाति और सेक्टर पांच अनारक्षित है। नियामताबाद ब्लाक का सेक्टर एक अनुसूचित वर्ग, सेक्टर दो महिला, सेक्टर तीन ओबीसी महिला, सेक्टर चार अनुसूचित महिला, सेक्टर पांच महिला और सेक्टर छह अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। चंदौली सेक्टर एक अनुसूचित जाति, सेक्टर दो महिला, सेक्टर तीन ओबीसी महिला और सेक्टर चार अनारक्षित है। चकिया सेक्टर एक ओबीसी, सेक्टर दो अनारक्षित, सेक्टर तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नौगढ सेक्टर एक अनुसूचित जाति और सेक्टर दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। शहाबगंज सेक्टर एक अनारक्षित, सेक्टर दो ओबीसी और सेक्टर तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बरहनी ब्लाक का सेक्टर एक, सेक्टर दो और सेक्टर तीन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है जबकि सेक्टर चार अनारक्षित यानी सामान्य है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!