fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

एक बार फिर चंदौली सांसद के कार्यक्रम से गायब रहीं पूर्व विधायक साधना सिंह

चंदौली। चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को मुख्यालय पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। बीजेपी के सभी पदाधिकारी व पूर्व विधायक कार्यक्रम में शरीक हुए। बजट सत्र के चलते विधायक नहीं आ सके थे। लेकिन पूर्व विधायक साधना सिंह की कार्यक्रम में गैरमौजूदगी फिर से चर्चा का विषय बनी रही। इस महत्वपूर्ण मौके पर पूर्व विधायक का नहीं होना अलग ही कहानी बयां कर रहा था।

पूर्व विधायक साधना सिंह के मन से टिकट कटने का मलाल अब तक गया नहीं। चंदौली सांसद के कार्यक्रमों से पूर्व विधायक की दूरी लगातार बनी हुई है। विधायक रहते हुए चंदौली सांसद के सभी आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाली साधना सिंह अब नजर ही नहीं आ रहीं। गुरुवार के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चेयरमैन सभी थे। लेकिन नगर में ही आवास होने के बाद भी पूर्व विधायक साधना सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

Back to top button
error: Content is protected !!