क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: छुछांढ़ पहाड़ी पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, क्रेन-ट्रक समेत भारी मशीनें जब्त

संवाददाता: बाबू चौहान 

चंदौली। अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम चकिया थाना क्षेत्र स्थित छुछांढ़ पहाड़ी पर बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई की भनक लगते ही खनन में लगे लोग मौके से फरार हो गए, जबकि टीम ने एक क्रेन, एक ट्रक और एक ट्रैक्टर कंप्रेसर को जब्त कर लिया।

छुछांढ़ पहाड़ी पर लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और खनन कार्य में संलिप्त लोग मौके से भाग निकले।

अभियान का नेतृत्व चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे ने किया। इस दौरान राजदरी-देवदरी चौकी प्रभारी रिशु चौबे, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, थाना प्रभारी चकिया अर्जुन सिंह, थाना प्रभारी शहाबगंज कृपेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी इलिया चंदन राय, एसआई खुशबू यादव सहित पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद रही।

अधिकारियों ने बताया कि वन संपदा और पहाड़ी क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप है

Back to top button
error: Content is protected !!