fbpx
क्राइमबलियाराज्य/जिला

पशु तस्करों के साथ पकड़ा गया लाइन हाजिर सिपाही

बलिया। खाकी पर पशु तस्करों को संरक्षण देने के आरोप जब तब लगते रहे हैं। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो सीना तान धंधे से जुड़े हैं। बलिया जिले के उभांव थाने से अवैध वसूली के आरोप में लाइन हाजिर हुआ सिपाही दीप नारायण पासवान सोमवार को भागलपुर के पास गो तस्करों के साथ पकड़ा गया। मईल थाने की पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ा। वह सादे ड्रेस में था और दो पशु तस्करों के साथ स्कार्पियो में बैठा था।
आरोपित कांस्टेबल बलिया से उंभाव थाने के रास्ते पशुओं से लदे दो ट्रकों को देवरिया के रास्ते बिहार भेजने में तस्करों की मदद कर रहा था। पशु तस्करी और अवैध वसूली को लेकर जिले के महकमे में बदनाम सिपाही लाइन हाजिर चल रहा है। तस्कर 53 पशु लदे दो ट्रकों को देवरिया के रास्ते बिहार भेजने की फिराक में था। ट्रकों के आगे स्कार्पियो से चल रहा था। मईल थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने चकमा देकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपित सिपाही ने पुलिसकर्मियों को अरदब में लेने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी दाल नहीं गली। पशु लदे दोनों ट्रक भी पकड़ लिए गए।

Leave a Reply

Back to top button