ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: घर का ताला तोड़ टीवी और इन्वर्टर चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर टीवी और इन्वर्टर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया 42 इंच का एलईडी टीवी और एक इन्वर्टर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिघवट गांव निवासी मनोज राजभर के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, फेसुड़ा गांव निवासी लकी चौहान पुत्र राजकुमार चौहान ने 15 नवंबर 2026 की रात घर का ताला तोड़कर 42 इंच का टीवी और इन्वर्टर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर थाना सैयदराजा में मुकदमा अपराध संख्या 338/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए), 331(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

 

उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना तथा वादी के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 15 नवंबर को दिघवट गांव स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। यहां से मनोज राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का 42 इंच का टीवी और इन्वर्टर बरामद हुआ।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक बालवीर सिंह यादव, कांस्टेबल शंकर राम और बृजेश चौहान शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!