fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशि के जातकों के लिए खास होगा आज का दिन, आएंगी खुशियां, होगा लाभ

आज 19  अगस्त शुक्रवार का दिन है। आज ही के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी है। आइए ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से जानते हैं कि कैसा रहेगा आपका दिन। किस राशि के जातकों के लिए उत्तम होगा दिन, किनके सामने आएंगी चुनौतियां।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज के दिन खुशियां आएंगी। सुख-समृद्धि रहेगी। नौकरी व काम में मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए वाहन, मकान आदि की योजना बनाएंगे,जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। यदि धन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है,तो उसमें भी निजात मिलेगी। मेहनत के अनुसार धन मिलेगा।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज का दिन उत्तम रहेगा। कोई पारिवारिक संपत्ति से संबंधित समस्या समझेगी और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप जीवनसाथी को शापिंग पर लेकर जा सकते है,जो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को जूनियर से काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज के दिन खर्च की अधिकता रहेगी। इससे परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप मीठी वाणी का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं और इनसे आपको अपेक्षित लाभ भी मिलता दिख रहा है।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों में व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। संतान का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका अपने आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनप सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज के दिन योग्यता के अनुरूप लाभ मिलेगा। व्यवसाय में रुके काम पूरे होंगे। बजट के अनुसार व्यय करना बेहतर होगा। भविष्य में धन लाभ के योग हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। आप अपनी योग्यता से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन उलझने रहेंगी। अधिकारी काम से प्रसन्न रहेंगे। शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कुछ पुराना कर्जा है,तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। संतान को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से बातचीत करनी होगी। धन से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज के दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। धन की बचत को करने में सफल रहेंगे और भविष्य के लिए कुछ धन भी संचय कर सकते हैं। आपके कमाई के साथ-साथ खर्चे भी अधिकतर में होंगे,कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से संबंध बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका पद और ऊंचा हो सकता है। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने में कुछ महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे। योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता मिलती दिख रही है व आपके जूनियर भी आपके साथ काम करके प्रसन्न रहेंगे।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे

आज के दिन आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। व्यापारी सावधान रहें। धन कमाने का जो भी अवसर मिले,उसे हाथ से गंवाना नहीं है। किसी नए वाहन अथवा मकान की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आपको कोई उपहार प्राप्त होता दिख रहा है।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आपको अभी और इंतजार करना होगा,उसके बाद भी राहत मिलती दिख रही है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना,तो बेहतर रहेगा।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज के दिन खर्च की अधिकता रहेगी। कुछ अनावश्यक खर्चे बढे़ंगे,जिनको लेकर आप चिंतित होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,लेकिन वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है,जिसके साथ साथ उन्हें अपने एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होगा।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज के दिन आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को संयम बनाए रखना होगा,तभी उनके काम बन सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को नयी पहचान मिलेगी और लोकप्रियता बढ़ाने का मौका मिलेगा। यदि परिवार में सदस्य किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!