ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: भगत सिंह की जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प

चंदौली। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को आम आदमी पार्टी चंदौली के आह्वान पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संकल्प लिया।

 

शिविर में जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद के अलावा निशीकांत, संतोष कुमार गोंड, जीतलाल, संतोष कुमार यादव, संदीप पटपरा, राजेश कुमार, बृजेश कुमार यादव, तरुण गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में मौजूद लोगों ने भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए शपथपत्र दाखिल किया।

 

इस मौके पर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लेना उनके विचारों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!