fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: बाहर चल रही थी पंचायत, भीतर विवाहिता ने लगा ली फांसी, मचा कोहराम

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के जमुर्खा गांव में गुरुवार को 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता राममूरत की तहरीर पर पुलिस ने पति और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जिस समय विाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया उस समय बाहर ससुराल और मायके पक्ष के बीच पंचायत चल रही थी।
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के उकनी वीरमराय निवासी राममूरत की पुत्री इंदु देवी की शादी वर्ष 2021 में जमुर्खा गांव के जितेंद्र राम के साथ हुई थी। शादी के बाद ही इंदु देवी की ससुराल वालों के साथ अनबन शुरू हो गई। किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई दफा पंचायत भी हो चुकी थी। गुरुवार को भी मायके पक्ष के लोग आए थे और घर के बाहर पंचायत चल रही थी। इसी बीच अपराह्न तीन बजे इंदु कमरे में गई और पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। आनन-फानन में इलाज को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!