fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मां और दादी की स्मृति में डीएसपी ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल, गरीबों के खिले चेहरे

चंदौली। धानापुर के तोरवां गांव निवासी एनआईए में डीएसपी पद पर कार्यरत अजय सिंह ने अपनी मां और दादी की स्मृति में 500 जरूरतमंदों में कंबल वितरण कराया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह समेत अन्य अतिथियों के हाथों कंबल वितरण किया गया। ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

 

विधायक ने कहा कि ठंड में कंबल वितरण से जरूरतमंदों को राहत मिलती है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद कर सुखद अनुभूति होती है। इस तरह के कार्य हर किसी को अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपने आस पास के लोगो को ध्यान में रख के करते रहना चाहिए। विकास प्राधिकरण वाराणसी के सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों में कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, अजय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, सिरताज सिंह, गृहशंकर सिंह, अवधेश सिंह, अरविंद कुमार उपाध्याय, अजीत सिंह आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन रामानंद सिंह उर्फ गुल्लू सिंह और संचालन राजेश्वर सिंह ने किया।

Back to top button