fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली में भीषण सड़क हादसा, दवा लेकर लौट रहे मां बेटे की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव के पास रविवार की दोपहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

 

खगवल बसंतपुर निवासी राजवंती देवी (50 वर्ष) अपने पुत्र आकाश (22 वर्ष) के साथ रविवार को दवा लेने के लिए गाजीपुर के सैदपुर गई थीं। दोपहर में दवा लेकर वापस आ रही थीं। उसी दौरान मथेला गांव के समीप सड़क पर फैली गिट्टी पर बाइक फिसल गई और दोनों गिर पड़े। विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार वाहन के नीचे आने से मां रजवंती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना से परिजनों को गहरा सदमा लगा। वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

Back to top button