संस्कृति एवं ज्योतिष

04 अगस्त 2026 का राशिफल: चंद्र-शनि की गंडमूल युति से रहें सतर्क, जानें आज किन लोगों को होगा लाभ

Daily Rashifal 2026: चंद्रमा और शनि रेवती नक्षत्र में करीब-करीब एक ही बिंदु पर आ मिले हैं. यह युति गंडमूल नक्षत्र में बन रही है, इसलिए नए और बड़े शुभ काम शुरू करने से फिलहाल परहेज करें. पुराना अधूरा काम निपटाने और खुद के भीतर झांकने के लिए यह वक्त बढ़िया है. सूर्य ने आश्लेषा नक्षत्र में कदम रख दिया है, जिससे सोचने-समझने में एक तीखापन आ जाएगा. मंगल इस वक्त मिथुन राशि में बुध के साथ बैठें हैं, लेकिन यह उसकी शत्रु राशि है, मतलब बहस और जल्दबाजी से आज दूर रहना ही बेहतर है.मंगल के शत्रु राशि में होने से मिथुन वालों को भी बहस-तकरार से बचना चाहिए. कुल मिलाकर आज का दिन ठहरकर सोचने और फूंक-फूंककर कदम रखने का है. कर्क और सिंह राशि के लिए सूर्य-गुरु की युति राहत भरी खबर लेकर आएगी. नए काम की शुरुआत टाल ही दें तो अच्छा.

मेष राशि
आज खुद के भीतर झांकने का मन करेगा, रचनात्मक कामों में भी एक ठहराव महसूस होगा. मन उदास रहेगा. परिवार में सूर्य-गुरु की युति अच्छे संकेत देगी. मंगल शत्रु राशि में बैठें हैं, इसलिए बहस-तकरार से बचकर चलें.

वृषभ राशि
घर-परिवार के मसलों में आज गंभीरता दिखेगी, कोई पुराना विषय फिर से चर्चा में आ सकता है. मंगल कमजोर है, इसलिए पैसों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं. सेहत सामान्य ही रहेगी.

मिथुन राशि
बुध आपकी राशि में मजबूत बैठें हैं, इसलिए दिमाग आज तेज चलेगा और फैसले सही दिशा में जाएंगे. लेकिन मंगल भी लग्न पर शत्रु राशि में है, तो बहस और तीखी बातों से आज दूरी बनाकर रखें.

कर्क राशि
सूर्य और गुरु आपके लग्न पर साथ बैठे हैं, इससे व्यक्तित्व में एक गरिमा झलकेगी. पैसों के मामले में व्यावहारिक रुख अपनाएं. ऊर्जा अच्छी रहेगी और करियर में कुछ नए मौके भी दिखेंगे.

सिंह राशि
आज मन अंदर की ओर मुड़ेगा, केतु के लग्न पर होने से आध्यात्मिक चिंतन हावी रहेगा. पर्दे के पीछे किया गया काम आज ज्यादा फल देगा. कमाई में सुधार के संकेत हैं, बस जल्दबाजी न करें.

कन्या राशि
दोस्तों और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही आगे बढ़ें. बुध आपके फैसलों को धार देंगे, लेकिन शुक्र नीच का होने से खुद की छवि को लेकर बेवजह असंतोष न पालें, अपने लिए थोड़ी नरमी भी रखें.

तुला राशि
करियर में आज अनुशासन और गंभीरता रहेगी. सूर्य-गुरु शुभ राह तो दिखाएंगे, पर नतीजे थोड़ी देर से मिलेंगे. निजी जिंदगी में शुक्र के कमजोर होने से खुद पर शक करना छोड़ें.

वृश्चिक राशि
करियर के मामलों में जमीनी सोच अपनाएं. भाग्य भाव में सूर्य-गुरु मजबूत आधार देंगे. साझेदारी में मंगल कमजोर हैं, इसलिए बहस से बचें. मेहनत रंग लाएगी, बस समय लगेगा.

धनु राशि
भाग्य के भाव में आज गहरा मंथन चलेगा, सोच व्यावहारिक रहेगी. गुरु उच्च का होकर भी अस्त है, शुभ फल आने में वक्त लगेगा. सावधानी बरतें और चोट लगने से खुद को बचाएं.

मकर राशि
जीवनसाथी और साझेदारी के मसलों में आज गंभीरता रहेगी. शनि वक्री होकर चंद्रमा के साथ बैठें हैं, इसलिए पुराने अटके मामलों को फिर से देखना जरूरी हो जाएगा. तीखी बहस से परहेज करें.

कुंभ राशि
आज अपनी सेहत और रोजमर्रा की दिनचर्या को गौर से परखें, जो सुधार जरूरी लगे कर लें. करियर में सूर्य-गुरु मार्गदर्शन देंगे, पर असर धीमा रहेगा. पैसों में जल्दबाजी न करें, साझेदारी में साफ बात करें.

मीन राशि
चंद्रमा आज सीधे आपके लग्न पर शनि के साथ जा बैठें हैं, यही वजह है कि आज का दिन गहरे आत्मचिंतन का है. मन भारी-भारी सा लगे तो इसे दबाएं नहीं, अपनों से दिल की बात कह दें. बड़े फैसले और नए काम आज टाल दें, जरूरत पड़े तो सहारा लेने में संकोच न करें.

 

Back to top button
error: Content is protected !!