fbpx
वाराणसी

Varanasi News : कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। मंडुआडीह के मिसिरपुरा में शुक्रवार दोपहर एक युवती का उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतिक की सिर्फ एक बहन है। मां का पहले ही निधन हो चुका है, और पिता लॉकडाउन से घर नहीं लौटे।

जानकारी के अनुसार, मिसिरपुरा निवासी प्रिया (18) अपनी बड़ी बहन राधिका के साथ रहती थी। मां की बहुत पहले मौत हो चुकी है। पिता छेदी लाल संन्यासी बन गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, लॉकडाउन के बाद छेदी लाल कभी घर वापस नहीं लौटा। घर पर सिर्फ दोनों बहनें ही रहती थीं।

बड़ी बहन राधिका दूसरे घरों में झाड़ू पोछा का काम करती है। राधिका के अनुसार वह शुक्रवार सुबह वह अपने काम पर चली गई। तब तक प्रिया बिल्कुल ठीक थी। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे घर पहुंची। दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर देखा तो प्रिया ओढ़नी के सहारे पंखे के हुक से लटकी दिखी। सूचना पर लहरतारा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह पहुंचे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!