क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

पोखरी में डूबी 13 साल की आरजू, दिव्यांग किशोरी की मौत से मचा कोहराम

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के बभनीयाव गांव में बुधवार शाम 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पोखर से किशोरी का शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

आरजू (13) पुत्री दिनेश बिहार के शिव गांव की रहने वाली थी और अपने नाना रामदुलार के घर बभनीयाव रायपुर में रह रही थी। बताया गया कि आरजू एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग थी।

हादसे की सूचना पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

आरजू पोखर में किन परिस्थितियों में गिरी, यह अभी रहस्य बना हुआ है। हादसे के समय उसके साथ कौन था और वह पोखर तक कैसे पहुंची, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!