ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: पुलिया निर्माण में लापरवाही से आवागमन में परेशानी

चंदौली : शासन प्रशासन की ओर से भले ही आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बात कर रहे हैं जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर नवही गांव स्थित पुलिया निर्माण की। बीते चार माह से कार्य की प्रगति ऐसी की ग्रामीण आवागमन को लेकर मुसीबत झेल रहे हैं।

नवही गांव के समीप लेफ्ट कर्मनशा नहर पर स्थित 5 दशक पूर्व बनी पुलिया के जर्जर हो जाने के कारण जिला प्रशासन की ओर से नवीन पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। विडंबना कि 4 माह से कार्य आरंभ है लेकिन अब तक कार्य की प्रगति धीमी होने कारण निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इससे जनपद सहित बिहार राज्य के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आमजन को 1 किलोमीटर दूर घूम कर मुख्य सड़क पर आने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीण राम प्रकाश संतोष अशोक राधेश्याम आदि ने कहा कि कार्यदाई संस्था की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य में विलंब होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने कहा कि निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!