ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : 30 जून को ब्लड कैंसर विशेषज्ञ डॉ. महक त्रेहन की नि:शुल्क ओपीडी, मरीजों को देंगी परामर्श, पहले कराएं पंजीकरण

चंदौली। जनपद, वाराणसी और आसपास के जिलों में कैंसर एवं रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। देश की जानी-मानी ब्लड कैंसर एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. महक त्रेहन 30 जून को वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा (एनएच-19) के समीप स्थित मैक्सवेल सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क ओपीडी के माध्यम से मरीजों को परामर्श देंगी। इसके लिए लोगों को पहले अस्पताल की ओर से जारी नंबरों पर संपर्क कर पंजीकरण कराना होगा।

 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह विशेष ओपीडी दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक संचालित होगी। इस दौरान मरीज बिना किसी परामर्श शुल्क के विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलकर अपनी बीमारी से संबंधित सलाह प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य पूर्वांचल के मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञता स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें दिल्ली, गुरुग्राम या अन्य महानगरों में इलाज के लिए अतिरिक्त समय और आर्थिक खर्च न उठाना पड़े।

 

डॉ. महक त्रेहान इससे पहले गुरुग्राम के प्रतिष्ठित फोर्टिस हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और ब्लड कैंसर व बोन मैरो ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रहा है। इस नि:शुल्क ओपीडी में ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया), लिम्फोमा, मल्टीपल मायलोमा, एप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल रोग, गंभीर एनीमिया, प्लेटलेट्स की कमी तथा बोन मैरो ट्रांसप्लांट से जुड़ी समस्याओं सहित विभिन्न रक्त रोगों के मरीज विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

 

अस्पताल के प्रबंधक केएन पाण्डेय ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि गंभीर बीमारियों में समय पर जांच और सही सलाह उपचार की सफलता की संभावना बढ़ा देती है। उन्होंने बताया कि मरीज पूर्व पंजीकरण के लिए 7897991775, 7571002355, 7897991784 और 7080108621 पर संपर्क कर अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं, ताकि निर्धारित समय पर बिना किसी असुविधा के विशेषज्ञ से परामर्श मिल सके।

 

Back to top button
error: Content is protected !!