fbpx
मिर्ज़ापुरराजनीतिराज्य/जिला

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लिया अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों पूर्वांचल दौरे पर हैं। शुक्रवार को सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचकर अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंहगाई लगातार बढ़ रही है। कल्पना नहीं कर सकते थे की डीजल-पेट्रोल सौ रुपये और सिलेंडर हजार रुपये में लेना पड़ेगा।


कहा कि केवल सरकार बनाने के लिए भाजपा ने गरीबों को सिलेंडर दिया, सरकार बन गई फिर सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी। कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को हटाना चाहती है। गरीब हटाना चाहता है, किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग के लोग दुखी हुए हैं। पिछले जो भी बजट आए हैं। उनमें न काम दिखाई दे रहा है, न नौकरी दिखाई दे रही है, न रोजगार दिखाए दे रहे हैं। सरकार बैंकों को बैंकों में डुबा रही है और बड़े बैंक बना रही है। कहा तीनों कृषि कानूनों से देश के किसान को बचाना है। इन कानूनों से किसानों का नुकसान होगा फायदा नहीं। चुनार क्षेत्र में लहलहा रही सरसों की फसल का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या कृषि कानूनों के बाद यहां के किसानों का सरसों एमएसपी पर खरीदा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कानूनों के अमल में आने के बाद किसानों को धान, गेहूं, बाजरा, सरसों आदि किसी फसल की कीमत नहीं मिलेगी। इसलिए किसान इसका विरोध कर रहे। बीजेपी को सोचना चाहिए कि जो कानून किसानों को पसंद नहीं है उन्हें जबरन किसानों पर क्यों थोपा जा रहा है। इस अवसर पर नारद महाराज, सोहम बाबा, लाले महाराज, हरिमोहर सिंह, अनुभवानंद महाराज, अंकुश बाबा, रामरक्षानंद महाराज, रामचरित्र निषाद, वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव, रोहित मौजूद रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!