क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

सैयदराजा विधायक और पूर्व विधायक के समर्थक भिड़े, जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा

 

चंदौली। सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के बहेरी गांव में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और वर्तमान विधायक सुशील सिंह के समर्थकों के बीच तनातनी का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक के समर्थक पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौच का आरोप लगा है। ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर धीना पुलिस ने एससी एसटी अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बहेरी निवासी नागेंद्र कुमार भारती ने थाना धीना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक द्वारा वर्तमान विधायक की आलोचना किए जाने पर उन्होंने जवाब दिया। इसके बाद पूर्व विधायक के समर्थक सिलौटा निवासी अमित उपाध्याय ने फोन कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि कॉल की रिकॉर्डिंग मौजूद है और परिवार भयभीत है। पुलिस ने मामले में एससी/एसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!