चंदौलीराज्य/जिलाशिक्षा

Chandauli News: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पकड़ा दो स्कूलों का फर्जीवाड़ा, बिना मान्यता के चला रहे थे कक्षाएं, नोटिस

 

चंदौली।  बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बरहनी विकास खंड के दो विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान मैरी एजुकेशन एकेडमी, बगही में कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता के बावजूद 9 व 10 की कक्षाएं संचालित पाई गईं। वहीं ज्ञान दीप एजुकेशन एकेडमी, सोगाई रोड सैयदराजा में कक्षा 1 से 5 की मान्यता होने के बावजूद 6 से 8 तक की कक्षाएं चलाई जा रही थीं।

पूछताछ में प्रबंधन ने बताया कि छात्रों का नामांकन अन्य विद्यालयों में है, लेकिन पढ़ाई यहीं कराई जाती है।बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों स्कूलों को नोटिस जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं कि केवल मान्यता प्राप्त कक्षाएं ही संचालित की जाएं, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!