fbpx
क्राइमचंदौली

संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र के मगरही गांव में बुधवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छानबीन में जुटी रही।

 

 

मंगरही गांव निवासी जसवंत पुत्र छैबर (32) बुधवार को घर में अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। युवक की मां खेत पर रहती है। सुबह बहुत देर तक दरवाजा न खुलने पर गांव वालों को शक हुआ तो जाकर देखा तो युवक जमीन पर गिरा पड़ा था। उसके गले में गमछा और कुल्हाड़ी का बेट गमछे में फंसा हुआ था। सिर के पीछे से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी होने पर मृतक की मां भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चकरघट्टा एसओ अलख नारायण सिंह और नौगढ़ थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय मौके पर पहुंच गए। जसवंत की शादी नोनवट गांव में हुई थी। उसको एक 10 वर्ष का पुत्र भी है। पहली पत्नी की मृत्यु 4 वर्ष पूर्व ही हो गई थी। युवक ने दूसरी शादी की थी। पत्नी चंदा मायके गई हुई थी। मृतक का छोटा भाई बलवंत दूसरे घर में रहता है। घटना से परिजन सदमे में हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!