fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : चंदौली में पहाड़ों जैसी सर्दी, अभी और सताएगी ठंड, जानिये मौसम विभाग का अलर्ट

चंदौली। पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी व बर्फीली हवा के प्रकोप के चलते जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग सात डिग्री नीचे लुढ़क गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। इससे लोगों को न रात में और न ही दिन में राहत मिल रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

 

गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इससे लोग ठंड और गलन से बेहाल दिखे। मौसम विभाग केंद्र लखनऊ की ओर से सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर भारत पर ऊपरी क्षोभ मंडल में 250-290 किमी./घंटा की रफ़्तार से जेट स्ट्रीम के कारण ठंडी पछुआ हवा से चलते ठंड बढ़ी है। ठंडी हवा के प्रदेश के ऊपर अधोगमन होने तथा निचले क्षोभमंडल में स्थिरता के कारण प्रदेश में पड़ रहे कोहरे के कारण दिन के दौरान धरती के विकिरणीय ऊष्मन में प्रभावी कमी आई है। इसके कारण प्रदेश में कई स्थानों पर पिछले 1 सप्ताह से अधिक समय से जारी शीत दिवस (कोल्ड डे) से अत्यधिक शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) की परिस्थितियां आगे भी जारी रहने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त निचले क्षोभमंडल में चल रही पुरवा हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि के थम जाने तथा फिर पछुवा हवा के प्रभाव से 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट आने की सम्भावना है।

Back to top button