fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सीएम योगी कल देंगे करोड़ों की सौगात, करेंगे जनसभा, तैयारियों को परखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चंदौली आएंगे। सीएम चंदौली वासियों को करोड़ों की सौगात देंगे। कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। जनसभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश भी भरेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला और संगठन तैयारी में जुटा हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम की जनसभा अहम मानी जा रही है।

 

सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी समेत जिले के आला अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच और पंडाल तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री चंदौलीवासियों को परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही मंच से जनसभा को संबोधित भी करेंगे। ऐसे में संगठन सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री चंदौली आ रहे हैं। पार्टी ने तीसरी बार केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को चंदौली लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में सीएम की जनसभा काफी अहम मानी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने देखी तैयारी 

केंद्रीय मंत्री और सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी देखी। भाजपा कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान मंच व पंडाल आदि की तैयारी का अवलोकन किया। वहीं कार्यकर्ताओं व जिले के प्रधानों से वार्ता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, डॉक्टर केएन पांडे, सुर्यमुनि तिवारी, हरिवंश उपाध्याय, अजीत पाठक, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Back to top button