fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली की पहली राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताईं प्राथमिकताएं, चंदौली के लिए यह है योजना

चंदौली। साधारण कार्यकर्ता से राज्य सभा सदस्य तक का सफर तय करने वाली दर्शना सिंह अपना नाम इतिहास में दर्ज करा चुकी हैं। चंदौली की पहली नेता हैं जो राज्य सभा सदस्य चुनी गई हैं। यहां से जुड़े चार लोग राज्य सभा जा चुके हैं लेकिन तब जिला वाराणसी का अंग हुआ करता था। बहरहाल राज्य सभा सांसद चुके जाने के बाद दर्शना सिंह काफी गदगद हैं। पूर्वांचल टाइम्स से विशेष बातचीत में उन्होंने न सिर्फ अपनी भावनाओं को साझा किया बल्कि संसद सदस्य के तौर पर अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं।

पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगी
बकौल दर्शना सिंह शीर्ष नेतृत्व का आभार जिन्होंने साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने का काम करूंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास के लिए जो काम कर रहे हैं उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगी।

चंदौली से विशेष लगाव, विकास प्राथमिकता
राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह का कहना है कि चंदौली गृह जनपद है। यहां से विशेष लगाव है। चंदौली के लिए जो भी बन पड़ेगा करूंगी। विकास ही प्राथमिकता होगी। जिस क्षेत्र में जरूरत पड़ेगी वहां योगदान दिया जाएगा। चंदौली की जनता का भी आभार।

Back to top button
error: Content is protected !!