fbpx
ख़बरेंचंदौली

रामोत्सव : राममय हुई चंदौली, जगह-जगह निकली शोभायात्रा, भजन-कीर्तन व राम धुन पर मग्न दिखे भक्त

चंदौली। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उल्लास व उत्साह है। जिले में भी सोमवार को जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। वहीं भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा। प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने के लिए लोग उमड़े। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में मारूफपुर में शोभायात्रा निकली, जो मजिदहा होते हुए ग्रामीण इलाके में पहुंची। इस दौरान प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी की आरती उतारी गई। ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान भजन-कीर्तन पर राम भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि 500 वर्षों बाद रामलला अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे हैं। यह देश के लिए गौरव का दिन है। इस मौके पर डॉ शंभूनाथ गोंड, विजय गुप्ता, मोनू मिश्रा, शैलेंद्र पाण्डेय कवि,रिशु मिश्रा, आरके पाण्डेय, सोनू मिश्रा, अमित चौरसिया, मोनू पाण्डेय, ईश्वर, अन्नत सिंह, चिंटू, जटायु, शमशेर सिंह आदि रहे।

चकिया प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में उत्साह दिखा। नगर स्थित विभिन्न देवालयों में भजन कीर्तन के साथ-साथ प्रसाद वितरण किया गया। काशीराज परिवार की ओर से निर्मित ठाकुर बाग मंदिर में चकिया विधायक कैलाश आचार्य सहित दर्जनों की संख्या में मौजूद लोगों ने संगीतमय भजन संकीर्तन कार्यक्रम में भाग लिया। मंदिर के पुजारी कैलाश तिवारी ने पूजन अर्चन किया। मंदिरों को फूल मालाओं से सजाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, लघु उद्योग जिला सहसंयोजक अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नागेंद्र द्विवेदी, मंगला राय, सभासद बादल सोनकर, वीडिओ चकिया विकास सिंह, रामदुलारे गोड के साथ साथ दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी प्रकार पीडीडीयू नगर में भी अयोध्या में रामलला की प्राण समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। शाहकुटी में 51 किलो का केक काटा गया।

Back to top button