fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: खंड स्तरीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बीजेपी नेता ने किया शुभारंभ

चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को चहनिया ब्लाक के बाल्मिकी इंटर कॉलेज खेल मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, जिम्नास्टिस्क, पीटी, कुश्ती, खो-खो आदि प्रतिस्पर्धाएं हुईं जिसमें चकिया ब्लाक के परिषदीय स्कूलों से जुड़े बच्चों ने अपना दमखम दिखाया।


इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि खेल से शरीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जो बच्चे आज इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए हैं वे आगे चल कर प्रदेश व देश में अपने विद्यालय सहित अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। प्रदेश व केन्द्र की सरकार बच्चों के सर्वाेगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। अध्यक्षता बाल्मीकि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बृजबिहारी सिंह और संचालन आत्म प्रकाश पाण्डेय ने किया।
इस दौरान अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, हैदर अली, अखिलेश श्रीवास्तव, फैयाज अहमद, अमरेंद्र पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह बब्बू, सुरेंद्र त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, वैशाली सिंह, रक्षा रानी, नीलम देवी आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!