fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : आज नहीं आएंगे प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, इन कारणों से स्थगित हुआ एक दिवसीय दौरा

चंदौली। जल शक्ति मंत्री व वाराणसी मंडल के प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह का एक दिवसीय चंदौली दौरा स्थगित कर दिया गया है। उनका जिले में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण व अधिकारियों संग बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

 

जल शक्ति मंत्री वाराणसी में थे। ऐसे में उनका जनपद दौरा भी प्रस्तावित था। स्वतंत्रदेव सिंह का पूरे दिन का कार्यक्रम निर्धारित था। इसमें साहूपुरी में विद्युत उपकेंद्र, भोगवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, नियामताबाद में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण व जनचौपाल, चकिया में आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण आदि कार्यक्रम शामिल था। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन शनिवार की सुबह जल शक्ति मंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!