fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः माधोपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ, बताया कृषि अनुसंधान केंद्र की मदद से कैसे आपनी आय दोगुनी करेंगे किसान, बोले केंद्र बनेगा वरदान

चंदौली। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को माधोपुर पहुंचकर इंडो इजराइल तकनीक के आधार पर बनने जा रहे कृषि अनुसंधान केंद्र स्थल  का जायजा लिया। कहा अनुसंधान केंद्र जिले के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। किसान अपनी आय को दुगना कर सकते हैं।

कहा कि माधोपुर के उद्यान विभाग की जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। इस अनुसंधान केंद्र में कम जगह पर अधिक से अधिक सब्जी उगा सकते हैं। किसान परंपरागत खेती के इतर सब्जी की खेती कर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कृषि अनुसंधान केंद्र निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। बहुत जल्द केंद्र निर्माण की नींव रखी जाएगी। डीएम संजीव सिंह ने केंद्र निर्माण के लिए चिन्हित 32 एकड़ जमीन का नक्शा केंद्रीय मंत्री को दिखाया। डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण, नायब तहसीलदार रवि रंजन, सीओ अनिरुद्ध सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, डा. केएन पांडेय, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा, हरिबंश उपाध्याय, राजेश तिवारी, मनीष कुमार, शादाब खान, जितेंद्र पांडेय, परमानन्द सिंह, विजय जायसवाल, अमित अग्रहरि, चौथी राम, श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, सतीश तिवारी आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!