fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli : निकाय चुनाव की नामावली (voter list) का हुआ प्रकाशन, चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

चंदौली। दावा व आपत्तियों के निस्तारण के बाद निकाय चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इसे नगर पंचायत, नगर पालिका कार्यालयों और जिला निर्वाचन और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दफ्तर के बाहर चस्पा किया गया है। लोग इसका अवलोकन कर सकते हैं।

 

निर्वाचन आयोग दिसंबर के पहले सप्ताह में निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया गया था। इसके बाद लोगों से दावे व आपत्ति मांगी गई थी। दावा और आपत्तियों का निस्तारण कर नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए चकिया, सदर, सैयदराजा नगर पंचायत व दीनदयाल नगर पालिका की सूची प्रकाशित कर दी गई है। लोगों के अवलोकनार्थ नगर निकाय दफ्तरों के बाहर चस्पा कर दिया गया है। लोग इसका अवलोकन कर सकते हैं। बीएलओ के जरिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!