fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः प्रवीण ने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज में हासिल की 11वीं रैंक, बढ़ाया जिले का मान

चंदौली। जिले के सैयदराजा नगर के वार्ड संख्या चार निवासी रामआशीष सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार ने आल इंडिया इंडीनियरिंग सर्विसेज में 11वीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि से परिवार के लोग गदगद हैं। प्रवीण के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

प्रवीण के पिता रामआशीष सिंह पेशे से शिक्षक हैं। प्रवीण ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अरूणाचल प्रदेश स्थित केंद्रीय विद्यालय एलांग से हासिल की। वहीं कानपुर स्थित एचबीटीआई से बीटेक की पढ़ाई की। उन्होंने आल इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा दी थी। इसमें उन्होंने 11वीं रैंक हासिल की। इसके पूर्व उनका चयन इंटेलिजेंस ब्यूरों में भी हो चुका है। माता-पिता ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।

Back to top button
error: Content is protected !!