fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौली पुलिस का मिशन शक्ति अभियान दिखा रहा रंग, शोहदे सहमे, छात्राओं को मिल रही शक्ति

चंदौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को पुलिस महकमे की ओर से चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान रंग दिखा रहा है। छात्राओं और बालिकाओं को फब्तियां कसने वाले शोहदे सहमे हुए हैं। थानों की एंटी रोमियो टीम मंदिरों, स्कूलों सहित अन्य सार्वजिनक स्थलों के आस-पास भ्रमण कर बालिकाओं को जागरूक कर रही है। चकिया थाने की टीम ने रविवार को स्कूल जाने वाली छात्राओं को सुरक्षा का एहसास कराया और अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहने के उपाय बताए।

एसपी के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम सजग
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नवरात्रि के दृष्टिगत महिलाओं और बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जनपद और थाना स्तर पर गठित एंटी रोमियो स्क्वाड बाजारों, स्कूल, कालेज और मंदिर व बैंकों के आसपास बालिकाओं व छात्राओं तथा महिलाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानांे पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक कर रही है।

चकिया में भी चल रहा अभियान
चकिया नगर स्थित ब्लॉक तिराहा और अन्य चौराहों पर चकिया कोतवाली में तैनात एंटी रोमियो की टीम में शामिल कांस्टेबल रीमा भारती सोनम कुमारी व सूरज सिंह ने मनचलों शोहदों द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगंत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया। स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और मार्केट में खरीदारी करने आई महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहने और किसी भी परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर तुरंत सूचित करने को प्रेरित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!