चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: दामाद का ससुराल में तांडव, सास श्वसुर सहित आधा दर्जन को बेरहमी से पीटा

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के डेरवा कला गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक दामाद ने अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया और परिवार के कई लोगों की लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

राजकुमार और श्यामप्यारी का आरोप है कि दामाद का किसी दूसरी लड़की से संबंध था, जिसका विरोध परिवार द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद और मुकदमेबाजी चल रही थी। आरोपी अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और महिलाओं तथा बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने परिजनों को घर से बाहर निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों ने आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद मामले को पुलिस कार्रवाई के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!