चंदौलीराज्य/जिला

चंदौली प्रेस क्लब के कैंप कार्यालय का बीजेपी विधायक ने किया उद्घाटन, पत्रकारों को होगी सहूलियत

चंदौली। चंदौली प्रेस क्लब के रविनगर नगर स्थित कैंप कार्यालय का उद्घाटन मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिले के पत्रकारों ने पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकारों ने एकजुट होकर समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि अभी तक उन्हें प्रेस क्लब की ओर से कोई औपचारिक प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार साथी विधिवत ज्ञापन उपलब्ध कराते हैं, तो इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही पत्रकार हित में प्रेस क्लब के लिए भूमि एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक को चंदौली प्रेस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, संस्थापक संरक्षक संदीप कुमार, संरक्षक शिव पूजन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी, डैडीज इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक डॉ विनय प्रकाश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह और निजाम बाबू, महामंत्री चंचल यादव, उपाध्यक्ष रंधा सिंह, सुनील यादव, जय तिवारी, डीके जायसवाल, संता सिंह राजन, मुरली गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, शशि प्रकाश मिश्रा, साकिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!