ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: थोड़ी-थोड़ी खरीदकर इकट्ठा करता था स्टॉक, बाद में महंगे दामों पर बेचता था, पुलिस ने शातिर तस्कर को पकड़ा

चंदौली। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकलडीहा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई डेढ़ावल बाजार से धानापुर रोड पर स्थित एक लकड़ी की दुकान के पास की गई, जहां अभियुक्त अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा था।

 

पुलिस ने मौके से कुल 68 पाउच देशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 13.6 लीटर बताई जा रही है। प्रत्येक पाउच में 200 एमएल शराब भरी हुई थी। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0- 80/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंबरीश कुमार निवासी ग्राम रमरेपुर, थाना सकलडीहा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह लाइसेंसी देशी शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर उसे इकट्ठा करता था और शराबबंदी के दिनों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था।

 

इस कार्रवाई में थाना सकलडीहा की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के साथ उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल अभिषेक सिंह शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!