fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : शहाबगंज थाने पर तैनात सिपाही लुटेरी दुल्हन गैंग को दे रहा था संरक्षण, गया जेल

चंदौली। अविवाहित युवकों को झांसा देकर उन्हें लूटने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग को शहाबगंज थाना पर तैनात सिपाही संरक्षण दे रहा था। संलिप्तता सामने आने पर सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महकमा आरोपित सिपाही के खिलाफ अन्य विधिक व विभागीय कार्रवाई में जुटा रहा।

 

 

संजय सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी मई तहसील नदवई जिला भरतपुर (राजस्थान) थाना लखनपुर ने पुलिस को तहरीर देकर उसके साथ हुई घटना से अवगत कराया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। वहीं लुटेरी दुल्हन व उसके गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के निर्देश पर प्रकरण की जांच चल रही थी। इसी दौरान शहाबगंज थाने में तैनात आरक्षी अनुज कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आई। सिपाही लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों को संरक्षण दे रहा था। पुलिस ने सूचना पर सटीक लोकेशन के आधार पर आरोपित सिपाही को मुस्तफापुर भठ्ठा के सामने आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सिपाही ने बताया कि लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्य सोनू सिंह के गुगल पे से उसने 8000 रुपये लिया था। वहीं उनसे मोबाइल से लगातार वार्ता कर रहा था।

Back to top button
error: Content is protected !!