fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : निवर्तमान चेयरमैन की सराफा दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, दीवार तोड़कर ले गए लाखों का माल, सूचना पर पहुंचे कप्तान

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल की वार्ड नंबर छह गांधी नगर स्थित सराफा की दुकान की दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। कर्मचारी सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो सामान बिखरा और दीवार टूटी देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना मालिक को दी। सूचना के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी, सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।

 

वीरेंद्र जायसवाल की वार्ड नंबर छह में सराफा की दुकान है। मंगलवार की शाम कर्मचारी व परिवार के सदस्य दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह कर्मी संजय कुमार दुकान खोलने पहुंचा, तो अंदर सामान बिखरा देखा। वहीं पीछे की दीवार भी टूटी थी। इस पर तत्काल निवर्तमान चेयरमैन को जानकारी दी। उन्होंने तत्काल स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद एसपी, एएसपी, सीओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!