fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुख्तार के घर पहुंचे विधायक प्रभुनारायण यादव, कब्र पर जाकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

चंदौली, सकलडीहा विधायक, मुख्तार अंसारी
  • सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे। उन्होंने मुख्तार की कब्र पर जाकर मिट्टी देकर श्रद्धांजलि दी। वहीं परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

चंदौली। सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे। उन्होंने मुख्तार की कब्र पर जाकर मिट्टी देकर श्रद्धांजलि दी। वहीं परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने सरकार से परिजनों के मुख्तार को जहर देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

विधायक, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व सपा नेता संतोष यादव मुख्तार के मोहम्मदाबाद स्थित आवास पहुंचे। मुख्तार की कब्र पर जाकर मिट्टी दी। वहीं परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि मुख्तार अंसारी के परिजन जहर देकर उनकी सुनियोजित हत्या करने का आरोप लगाया है। सरकार इसकी न्यायिक जांच कराए। ताकि सच्चाई सामने आ सके। विधायक ने बताया कि 7 अप्रैल को सपा मुखिया अखिलेश यादव के गाजीपुर आगमन के दौरान भी उपस्थित रहेंगे। बांदा जेल में बंद मुख्तार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हो गई थी। गाजीपुर सांसद व मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी समेत परिजन शुरू से मुख्तार को जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।

Back to top button