fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय गिरकर अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। बबुरी थाना के सिरकुटिया में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

बबुरी गांव निवासी लखन सोनकर (50 वर्ष) कस्बे के सिरकुटिया में पेड़ पर चढ़ कर आम तोड़ रहा था। इसी समय उसका पैर डाल से फिसल गया और नीचे गिर पड़ा। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई। बबुरी एसओ का कहना रहा कि उन्हें इसके बारे में कोई सूचना नहीं है।

Back to top button