fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अखिलेश की जनसभा में ड्यूटी करने आए दारोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, बीएचयू ले जाते समय मौत

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में सोमवार को ड्यूटी करने आए दारोगा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में दारोगा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया है।

सोमवार की दोपहर अखिलेश की जनसभा चंदौली स्थित पालीटेक्निक कालेज में थी। जनसभा में ड्यूटी करने के लिए चकरघट्टा थाने पर तैनात दारोगा शिवधनी यादव आए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में ही दारोगा ने दम तोड़ दिया। ऐसा माना जा रहा कि तेज धूप व गर्मी की वजह से दारोगा की तबीयत बिगड़ी। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया है। उनके साथी अचानक हुई घटना से मर्माहत हैं।

इस संबंध में एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी चंदौली में लगी थी। रैली खत्म होने के बाद अचानक तबियत बिगड़ी। नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें bhu के लिए रेफर कर दिया। Bhu जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक दरोगा 1988 बैच का था। सिपाही रैंक से दरोगा बना था।  फरवरी 2024 में चकरघट्टा थाने पर पोस्टिंग हुई थी।

Back to top button