fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, गांव में मातम, उत्कृष्ट प्रधान के रूप में हुई थीं सम्मानित

चंदौली। बलुआ थाना के महुअर कला की पूर्व प्रधान शांति तिवारी पत्नी रामआश्रय तिवारी का गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम पसर गया है। पूर्व प्रधान उत्कृष्ट प्रधान के रूप में सम्मानित हुई थीं।

पूर्व प्रधान शांति तिवारी गुरुवार को अपने नाती के साथ बाइक से दवा लेने के लिए वाराणसी गई थीं। दवा लेकर वापस आते समय रास्ते में गौरा बाजार के पास अचानक नीचे गिर पड़ीं। इससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व प्रधान का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पुत्र आनंद तिवारी सोनू प्रबंधक राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुअर, अमरेश तिवारी व भोनू तिवारी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। प्रधान के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्यों को खूब तरजीह दी। इसकी वजह से उन्हें जिले के उत्कृष्ट प्रधान के रूप में सम्मानित भी किया गया था। उनकी मौत से गांव में मातम का माहौल है।

Back to top button