fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : चकिया के गोवर्धन बाबा पहाड़ पर मिली युवक की लाश, अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका

रात से ही घर से लापता था युवक, शिकारगंज में करता था चरवाहे का काम तेंदुपत्ता तोड़ने गए मजदूरों ने शव देखा तो मचाया शोर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन

चंदौली, शिकारगंज पहाड़, युवक की मौत, पुलिस
  • रात से ही घर से लापता था युवक, शिकारगंज में करता था चरवाहे का काम तेंदुपत्ता तोड़ने गए मजदूरों ने शव देखा तो मचाया शोर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन
  • रात से ही घर से लापता था युवक, शिकारगंज में करता था चरवाहे का काम
  • तेंदुपत्ता तोड़ने गए मजदूरों ने शव देखा तो मचाया शोर
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन

 

चंदौली। चकिया कोतवाली के शिकारगंज चौकी अंतर्गत भोका बंधी के पीछे गोवर्धन बाबा पहाड़ पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त शिकारगंज के बलिया निवासी सूरज चौहान पुत्र विभूति चौहान (21 वर्ष) के रूप में हुई। युवक शनिवार रात से ही घर से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।

 

रविवार की सुबह तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए मजदूर शिकारगंज क्षेत्र के गोवर्धन पहाड़ पर गए। उस दौरान युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर लोग जुट जए। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक शनिवार की रात से ही घर से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी रही। विभूति चौहान के दो पुत्री तथा दो पुत्र थे। एक पुत्री की शादी हो चुकी है तथा दूसरी की तय हुई है। सूरज बड़ा पुत्र था। नीरज छोटा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!