
आज का राशिफल 11 सितंबर 2026: आज शुक्रवार है. अमावस्या सुबह पौने नौ बजे तक रहेगी, फिर नया पक्ष शुरू होगा. सूर्य और केतु सिंह राशि में हैं. चंद्रमा भी सिंह राशि में है, पर सूर्य के बहुत पास होने से कमजोर हैं और शाम सवा सात बजे कन्या राशि में जाएंगे. बुध कन्या राशि में अपनी राशि में है, फिर भी कमजोर है. शुक्र तुला राशि में मजबूत है. मंगल मिथुन राशि में कमजोर स्थिति में है. गुरु कर्क राशि में बहुत अच्छी हालत में है. शनि मीन राशि में वक्री हैं. राहु कुंभ राशि में हैं.शाम को चंद्रमा कन्या राशि में जाएंगे, तो कन्या राशि वालों को राहत मिलेगी, बुध का साथ भी मिलेगा. कर्क, धनु और मीन राशि को गुरु का अच्छा साथ मिलता रहेगा. मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को आज गुस्सा और जल्दबाजी से बचना होगा. बाकी सबके लिए सुबह हल्की उलझन रहेगी, शाम तक सब ठीक हो जाएगा.
मेष राशि
सुबह पुराने प्यार या बच्चों की कोई बात याद आ सकती है. घबराएं नहीं, शांत रहें. अपनी सेहत और रोज़ के काम पर ध्यान दें. घर में अच्छा माहौल रहेगा. पार्टनर से प्यार बना रहेगा. भाई-बहन से बात में जुबान संभालें. खर्च पर नजर रखें.
वृषभ राशि
आज घर से जुड़ी या मां की कोई बात मन को भारी कर सकती है, खुद को शांत रखें. शाम को मन साथी के साथ समय बिताने का करेगा और नए काम में भी लगेगा. सेहत ठीक रहेगी. बोलने में सावधानी रखें. पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
मिथुन राशि
आज मन बेचैन रह सकता है, इसलिए कोई भी बड़े फैसले अभी न लें. सुबह बात करने में उलझन हो सकती है. शाम को घर-परिवार का साथ मिलेगा. पैसों के मामलों में राहत मिलेगी. प्यार में मिठास बनी रहेगी. काम का फल थोड़ी देर से मिलेगा.
कर्क राशि
आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा. सुबह पैसों से जुड़े फैसलों और बोलचाल में सावधानी रखें, बेकार खर्च न करें. शाम के समय दूसरों से अपनी बात कहना आसान लगेगा. घर में सुखद माहौल रहेगा. नींद का ध्यान रखें, स्क्रीन से दूर रहें.
सिंह राशि
सुबह मन थोड़ा भारी और उदास रह सकता है, आज का सबसे मुश्किल समय सुबह ही है. कोई पुरानी बात याद आए तो जल्दी गुस्सा न करें. शाम के समय मन हल्का लगेगा, पैसों में राहत भी मिलेगी. रिश्तों में साथी और परिवार वालों की बात ध्यान से सुनें.
कन्या राशि
सुबह मन थोड़ा अकेला रहना चाहेगा, इसलिए आराम करें. दिन भर अपने नियम अनुसार काम करते रहें. शाम में आपको अपने अंदर नई ताकत और आत्मविश्वास महसूस होगा. पैसों में स्थिरता रहेगी. काम में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, इसलिए शांत रहकर काम करें.
तुला राशि
आज आप आकर्षक और आत्मविश्वासी लगेंगे. आज पैसे और दोस्तों से जुड़े काम अच्छे रहेंगे. शाम को मन आराम करना चाहेगा, इसलिए खुद के लिए समय निकालें. आज पिता जैसे किसी व्यक्ति से बहस करने से बचें.
वृश्चिक राशि
आज काम को लेकर मन में गहराई से सोचेंगे, कोई बड़ा फैसला अभी न लें. काम से फायदा मिलेगा और नए संपर्क बनेगें. मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी, इसलिए खुद को शांत रखें. रिश्तों में प्यार से बात करें.
धनु राशि
आज अपने भाग्य और पिता की बात पर आपका मन सोच-विचार करेगा. शाम को काम में स्पष्टता आएगी, कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. पार्टनर से बहस से बचें. घर की जिम्मेदारी और मां की सेहत पर ध्यान दें.
मकर राशि
सुबह अचानक हुई बातों पर मन सोचेगा, जोखिम भरा फैसला न लें. शाम को भाग्य का साथ मिलेगा और पूजा-पाठ से शांति . रिश्तों को संभालने की समझ बढ़ेगी. काम में सफलता मिलेगी. पैसों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, सावधान रहें.
कुंभ राशि
आज लोग आपकी तरफ खिंचेंगे. सुबह आप रिश्तों के बारे में सोचेंगे, पार्टनर से बहस से बचें. शाम को कोई अचानक खबर मिल सकती है, घबराएं नहीं. पैसों में अनुशासन रखें. भाग्य का साथ बना रहेगा.
मीन राशि
आज प्यार और भाग्य का साथ बना रहेगा. सुबह सेहत पर ध्यान दें, आराम को नजरअंदाज न करें. शाम को रिश्तों में गर्माहट आएगी, पार्टनर से अच्छी बात होगी. घर में हल्का तनाव हो सकता है, उसे शांत रहकर सुलझाएं.
