ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव का हुआ शुभारंभ, चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त में मठ में विशेष पूजन-अर्चन, महिलाओं ने सोहर गाकर मनाई खुशियां

चंदौली। रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव गुरुवार को चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक के साथ शुरू हुआ। जन्मोत्सव पूर्वांचल की आस्था और परंपरा से जुड़ा प्रमुख धार्मिक पर्व माना जाता है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर बाबा के दर्शन-पूजन करते हैं।

 

जन्मोत्सव के शुभारंभ पर मठ परिसर में पुजारियों ने विधि-विधान से बाबा कीनाराम का जलाभिषेक कराया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जलाभिषेक के बाद विशेष पूजा-अर्चना और बाबा की प्रातः आरती की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

जन्मोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत किए। सोहर की धुन से पूरा मठ परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भी भक्ति में सराबोर नजर आए। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

 

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर मठ परिसर और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मी सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। आयोजन में धनंजय सिंह, लल्ला सिंह, अरविंद सिंह, हेमराज, संगीता सिंह, रूबी, सत्या सिंह, कुलदीप वर्मा और आलोक पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!