- गोरखपुर की रहने वाली हैं सभी महिला चोर, महिला की चेन कर दी थी गायब भीड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहता था महिला चोरों का गिरोह
- गोरखपुर की रहने वाली हैं सभी महिला चोर, महिला की चेन कर दी थी गायब
- भीड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहता था महिला चोरों का गिरोह
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चार शातिर महिला चोरों को गिऱफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। शातिर महिला चोर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहती थीं और महिलाओं का ध्यान भटकाकर उन्हें अपना निशाना बनाती थीं।
हृदयपुर नई डांडी की रहने वाली केवलपति देवी पत्नी सेवा लाल टोटो में सवार होकर जा रही थीं। उसी दौरान तीन महिलाओं ने उनकी गले की सोने की चेन गायब कर दी थी। इसके अलावा ककरही कला निवासी गीता देवी पत्नी जगदीश चौहान की सोने की चेन भी 4 महिलाओं ने गायब कर दी थी। इस तरह के मामले सामने आने के बाद मुगलसराय पुलिस एक्टिव हो गई थी। पुलिस ने महिलाओं को जीटीआर ब्रिज से गिरफ्तार कर लिया।
चारों शातिर महिला चोर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना के गरथौली सिंधुआपार की रहने वाली हैं। महिलाओं से पूछताछ में बताया कि मुगलसराय व वाराणसी के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आटो व टोटो में बैठकर महिलाओं के पहने हुए ज्वैलरी, पर्स व अन्य कीमती समान चुराती रहती थीं। इसी क्रम में दिनांक 12 अप्रैल 24 को काली माता मंदिर मुगलसराय से महिला के द्वारा टोटो में बैठकर जाने के दौरान चेन छिनी गयी थी। महिलाओं में से एक ने पीड़ित महिला का पैर जोर से दबा दिया। इससे महिला का ध्यान भटक गया। इतने में ही महिला चोरों ने गले की सोने की चेन गायब कर दी। शातिर महिला चोरों की पहचान गोरखपुर के बड़हलगंज थाना के सिंधुआपार गरथौली निवासी मीरा पत्नी रामू, रिंकू देवी पत्नी सुनिल कुमार, सीमा देवी पत्नी राजेश कुमार और आरती देवी पत्नी आनन्द कुमार के रूप में हुई। पुलिस उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।