fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नहर में मिला युवक का खून से लथपथ शव, फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। बलुआ थाना के बंशीपुर नहर में युवक का खून से लथपथ शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना के बाद सीओ रघुराज व बलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

मंगलवार की सुबह ग्रामीण नहर की तरफ गए तो वहां युवक का रक्तरंजित शव देखा। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त सकलडीहा क्षेत्र के देवरापुर गांव निवासी मुन्ना यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई।

 

बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव जौनपुर में शराब के ठेके पर काम करता था। पिछले कई माह से घर आया हुआ था। सोमवार को वह घर से निकला था। वहीं मंगलवार की सुबह बंशीपुर के समीप नहर में उसकी लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस संबंध में सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि बंशीपुर नहर में युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक की शिनाख्त देवपुरा निवासी मुन्ना यादव के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी हाउस में भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

Back to top button