fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : शादी में झालर लगाते वक्त करेंट की चपेट में आया युवक, मौत, मचा कोहराम

चंदौली। बलुआ थाना के महुअर कला गांव में बुधवार की शाम को शादी समारोह में झालर लगाने के दौरान करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

धानापुर के नरौली निवासी शशिकांत टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था। महुअर कला निवासी शशिकांत राम के घर में लड़की की शादी के अवसर पर झालर लगा रहा था। उसी दौरान करेंट का झटका लगा। इससे अचेत होकर गिर पड़ा। आननफानन में लोग उसे लेकर चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। शशिकांत दो भाइयों में छोटा था। घटना से परिजनों को सदमा लगा है। मां चंपा देवी, पिता जोखूराम, भाई रविकांत का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Back to top button