fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : बाइकों की आमने-सामने टक्कर, लाइनमैन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया कोतवाली के खरौझा पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

ईलिया निवासी भानु प्रताप पुत्र तुलसीराम (45 वर्ष) लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को शाम बाइक से घर जाते वक्त सैदूपुर चौकी अंतर्गत खरौझा पुलिया के पास बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें लाइनमैन की मौत हो गई। वहीं बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ निवासी अरविंद यादव पुत्र ईश्वर यादव (18 वर्ष) और भभुआ निवासी सुजीत यादव पुत्र रामनिवास (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए।

 

Back to top button
error: Content is protected !!