fbpx
weatherचंदौली

Chandauli News : बंगाल की खाड़ी से चल रही नमीयुक्त हवा, मौसम सुहाना, फिर सताएगी गर्मी, जानिये कब से बढ़ेगा तापमान  

चंदौली। चक्रवाती परिसंचरण व पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज पुरवा हवा का पछुआ हवा से समागम होने के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया है। आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा। हालांकि दो-तीन दिनों के बाद मौसम फिर करवट लेगा और तापमान में तेजी से इजाफा होगा। लोगों को गर्मी की तपिश और लू झेलनी पड़ सकती है।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के ऊपर निचले क्षोभमंडल में अवस्थित चक्रवाती परिसंचरण के कारण सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा तथा पंजाब के आसपास अवस्थित अनुगामी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य क्षोभमंडल में आ रही पछुआ हवाओं का प्रदेश के ऊपर समागम हो रहा है। इससे भूभौतिकीय व ऊष्मा गतिकीय परिस्थितयों के अंतर्गत प्रदेश में कई स्थानों पर थंडरस्टॉर्म और तेज़ झोंकेदार हवा के साथ बूंदा-बांदी और हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में एक बार पुनः गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30-40 किमी/घंटा की तेज़ सतही हवा के कारण अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज़ की गई। वर्तमान भू-भौतिकीय एवं ऊष्मा गतिकीय परिस्थितयों के अंतर्गत 24 अप्रैल को देर रात थंडरस्टॉर्म के साथ बूंदा बांदी/हल्की बारिश होने की सम्भावना है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को भी थंडरस्टॉर्म के साथ बूंदाबांदी/हल्की बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़कर पूरब की और सरकने के साथ ही धीरे धीरे मौसम साफ़ हो जाने तथा आगामी 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तेज़ी से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!