चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क पार करते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार जगदीश सराय निवासी श्रीराम (40) घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके।

बताया जाता है कि मृतक की पत्नी का भी करीब छह वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। ऐसे में श्रीराम की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!